Tuesday, September 4, 2007

धोनी ने रिकॉर्ड की बराबरी की


झारखंड के लोगों के साथ साथ देशवासियों को भी महेंद्र सिंह धोनी से बड़ी उम्मीदें हैं कि पांचवे वन डे मैच की तरह छठे वनडे मैच में भी धोनी अपने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के माध्यम से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें वनडे मैच में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने छह बल्ल्बाजों को आउट कर भारतीय टीम के लिये एक नया उदाहरण पेश किया है। झारखंड के युबा खिलाड़ी धोनी बतौर विकेटकीपर छह विकट लेने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गये हैं और विश्व के आठवें। इससे पहले भारत की ओर से नयन मोंगिया ने पांच बल्लेबाजों को विकेट के पीछे लपका था।
धोनी के कमाल की विकेटकीपिंग के बारे में भारतीय टीम के कप्तान ने कहा कि धोनी कमाल के कैच पकड़ रहे थे और हम उम्मीद कर रहे थे कि सभी कैच धोनी के पास ही जायें। फील्डिंग में हो समस्याओं को लेकर धोनी ने कहा गेंद दिख रही थी लेकिन हवाओं की वजह से फील्डिंग में समस्या हो रही थी क्योंकि गेंदें काफी घूम रहीं थी।
बहरहाल, दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले 20-20 विव्श्रकप के लिए धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया है।

No comments: