
झारखंड मुक्ति मोर्चा की सुमन महतो ने जमशेदपुर लोक सभा सीट के लिये हुए उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश कुमार सांरगी को 58,816 मतों से हराया दिया। सुमन को कुल 2,93,003 मत मिले जबकि सारंगी को 2,34,187 मत ही मिले। उप चुनाव 29 अगस्त को कराया गया था। सुमन महतो के पति और झामुमो सांसद सुनील महतो की 4 मार्च को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। झामुमो उम्मीदवार सुमन की जीत में अहम भूमिका निभाया, भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो ने। भाजपा से पहले वे झामुमो में ही थे। उन्हें उम्मीद थी कि भाजपा उनके साथ इस बार न्याय करेगी लेकिन श्री महतो को टिकट नहीं मिला। बहरहाल यह तय है कि शैलेन्द्र महतो भाजपा छोड़ेगें लेकिन किस पार्टी में शामिल होंगे इसका खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्र बताते हैं कि श्री महतो एक क्षेत्रीय पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment