
झारखंड का विकास हीं प्राथमिकता – सुदेश महतो

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है झारखंड में हर क्षेत्र में विकास की जरूरत है। राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण जितनी बदनामी राज्य की हुई है वह हम सभी के लिये लेशन है। राज्य को हर हाल में भ्रष्टाचार मुक्त बनाना होगा। इसके लिये सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। श्री महतो ने यह भी कहा कि राज्य को हर हाल में अपराध मुक्त भी बनाया जायेगा। राज्य में किसी अपराधी को कोई पनाह नहीं मिलेगी।
उन्होंने विकास को प्राथमिकता देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव कराने पर उनका जोर रहेगा। श्री महतो ने कहा कि ग्रामिण विकास के लिये जो धन राशि केंद्र से मिलती है वह धन राशि पंचायत चुनाव न होने की वजह से नहीं मिल रही है।
सुदेश महतो झारखंड के तेज तर्रार और काफी सुलझे हुए नेता माने जाते हैं। झारखंड में इनका जन समर्थन लगातार बढता जा रहा है। इस बार आजसू के पांच विधायक चुने गये है जबकि पिछली बार दो हीं विधायक चुने गये थे।
1 comment:
अब सोरेन से किसी को शिकायत नहीं है तो...हमारी और से भी बधाई..
Post a Comment