Thursday, October 15, 2009

हर जगह चर्चा में हैं राहुल गांधी

झारखंड में इनदिनों चर्चा है तो सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की। खनिज संपदा से भरपूर झारखंड के विकास के प्रति राहुल गांधी काफी संवेदनशील हैं। वे कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ साथ भविष्य के लिये अच्छे युवा नेता भी तैयार करना चाहते हैं। उन्होंने साहेबगंज और दुमका में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मलेन में युवाओं को आगे आने का आह्ववान किया। उन्होंने कहा कि सलेक्शन के बदले इलेक्शन पद्वति पर जोर दिया जा रहा है ताकि सही नेतृत्व उपर आ सके। उन्होंने रांची के अलावा धनबाद जिले में भी कार्यकर्ताओं से मिले और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

आज पूरे झारखंड में सिर्फ राहुल गांधी की हीं चर्चा है। विरोधी दल के नेता भी दबे जुबान हीं लेकिन राहुल गांधी की तारीफ करने से नहीं हिचकते। राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। राहुल गांधी जहां भी गये वहां वे बहुत अधिक शब्दों को प्रयोग नहीं किये। लेकिन जितना हीं उन्होंने कहा वह इतना प्रभावी रहा कि सभी उनके कायल हो रहे हैं।

दुमका के एक रवानी परिवार ने कहा कि राहुल गांधी में वह दमखम और जोश दिखता है जो सही मायने में वे अपने देश के लिये कुछ करना चाहते हैं। उन्हें सलाम है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी जब झारखंड पहुंचे तो उनके साथ झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और विधायक दल के नेता के अलाव और भी कई लोग मौजूद थे।

2 comments:

Ajay Tripathi said...

झारखंड राज्‍य से राहुल गांधी की रिपोर्ट पढ़ कर खुशी हुई। वास्‍तविक आम जनता की एक ब्‍लॉगर की रिपोर्ट

संगीता पुरी said...

झारखंड में राहुल गांधी के दमखम और जोश के रंग लाने का इंतजार है .. उन्‍हें हमारी शुभकामनाएं !!