पार्टी को झारखंड में एक ऐसे चेहरे की तलाश है जिसकी छवि साफ सुथरी हो और राज्य की बागडोर संभाल सके। यानी मुख्यमंत्री का दायित्व निभा सके। कांग्रेस की ओर से कई दावेदार हैं। लेकिन जानकार बताते हैं कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की पंसद डॉ रामेश्वर उरांव हैं। रामेश्वर उरांव इस बार संसद का चुनाव हार गये लेकिन कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं को उनपर अभी भी विश्वास है।रामेश्वर उरांव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पिछली सरकार में आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री थे। राजनीति में आने से पहले वे झारखंड में अतिरिक्त पुलिस महानिदेश थे। अर्थशास्त्र के अच्छे जानकार हैं। अर्थशास्त्र में वे पीएचडी हैं। अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मनमोहन जी को भी लग सकता है रामेश्वर उरांव बढिया उम्मीदवार होंगे झारखंड मुख्यमंत्री पद के लिये।
डॉ उरांव के बारे में कहा जाता है कि उनकी छवि ईमानदार है। अर्थशास्त्र के अच्छे जानकार होने के साथ साथ प्रशासन का अच्छा खासा अनुभव है। इसलिये वे झारखंड के विकास के साथ साथ वहां के नक्सल समस्याओं के समाधान के रास्ते भी निकाल सकते हैं।

1 comment:
Aap ko calculation jarur watch karne layak hai
Post a Comment