भाजपा नेता राजकिशोर को उम्मीद है कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी।
भाजपा विधान सभा चुनाव तैयारियों में जुड गई है। भाजपा नेता राजकिशोर महतो को विश्वास है कि इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी। सिंद्री विधान सभा इलाके में अपना छाप छोड चुके श्री महतो इस बार भी सिंद्री विधान सभा से चुनाव लडेगें। पिछली बार उन्होंने मासस के ताकतवर नेता आंनद महतो को हराया था। राजकिशोर महतो का प्रभाव सिर्फ अपने विधान सभा क्षेत्र तक हीं सीमित नहीं है। बल्कि पूरे झारखंड में है। श्री महतो के बारे में कहा जाता है कि आज यदि वे राजनीति में नहीं होते तो किसी हाई कोर्ट में जज होते। श्री महतो झारखंड के सर्वाधिक क्रांतिकारी नेता और विचारक विनोद बिहारी महतो के ज्येष्ठ पुत्र हैं। श्री महतो गिरिडीह से सांसद भी रह चुके है।
मासस 13 सीटों पर चुनाव लडेगी -
धनबाद- माक्र्सवादी समन्वय समिति (मासस) ने ऐलान किया है कि आगामी झारखंड विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी 13 सीटों पर अपने उम्मीदावर खड़ा करेगी। इनमें से 9 सीटों पर मासस अपने उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला कर चुकी है। ये सीटें हैं – निरसा, सिंद्री, चंदनकियारी, गिरिडीह, बडकागांव, डूमकी, मांडू, ,सिल्ली और रांची। बाकी चार सीटों (धनाबद, बोकारो, झरिया और टुंडी) पर विचार मंथन जारी है। मासस नेता अरूप चटर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी बनाये रखेगी।
राजद और लोजपा मिलकर चुनाव लडेगें झारखंड में
लोक जनतां
त्रिक पार्टी(लोजपा) के नेता राजकुमार राज ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में यूपीए का रूख क्या होगा अभी तक तय नहीं हो पाया है लेकिन इतना तय है कि लोजपा और राजद( राष्ट्रीय जनता दल) एक साथ मिलकर चुनाव लडेगें। लोजपा ने इसका ऐलान कर दिया है। लोकसभा में राजद-लोजपा को निराशा हाथ लगी थी लेकिन बिहार के उपचुनाव में राजद-लोजपा को बडी सफलता मिली। इससे राजद-लोजपा के कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह है।
जदयू की राजनीतिक शक्ति में इजाफा
जनता द
ल यूनाटेड(जदयू) झारखंड में अपनी शक्तियो में लगातार इजाफा करता जा रहा है। झारखंड के कई महत्वपूर्ण हस्तियां जदयू मे शामिल हो रहे हैं। इनमें प्रमुख हैं शैलेंद्र महतो और पीटर राजा। पीटर राजा उस समय सुर्खियों में आये उन्होंने विधान सभा के उपचुनाव में झारखंड के सबसे ताकतवर नेता शिबू सोरेन को हरा दिया था। शैलेंद्र महतो कई बार सांसद रह चुके हैं। श्री महतो झामुमो से अपनी राजनीति की शुरूवात किये थे लेकिन बाद में बीजेपी में चले गये लेकिन बीजेपी ने इनके साथ न्याय नहीं किया।

मासस 13 सीटों पर चुनाव लडेगी -
धनबाद- माक्र्सवादी समन्वय समिति (मासस) ने ऐलान किया है कि आगामी झारखंड विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी 13 सीटों पर अपने उम्मीदावर खड़ा करेगी। इनमें से 9 सीटों पर मासस अपने उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला कर चुकी है। ये सीटें हैं – निरसा, सिंद्री, चंदनकियारी, गिरिडीह, बडकागांव, डूमकी, मांडू, ,सिल्ली और रांची। बाकी चार सीटों (धनाबद, बोकारो, झरिया और टुंडी) पर विचार मंथन जारी है। मासस नेता अरूप चटर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी बनाये रखेगी।
राजद और लोजपा मिलकर चुनाव लडेगें झारखंड में
लोक जनतां

जदयू की राजनीतिक शक्ति में इजाफा
जनता द

No comments:
Post a Comment