Monday, August 4, 2008

धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, झारखंड में खुशियों की लहर

भारतीय क्रिकेट टीम(वनडे और 20-20) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न 2007 का पुरस्कार देने का एलान किया गया। उन्हें 29 अगस्त को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल यह पुरस्कार सौपेंगी। भारतीय खेल की दुनिया में यह सबसे बड़ा पुरस्कार है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें खेल रत्न से नवाजा जायेगा। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदूलकर को हीं यह पुरस्कार दिया गया है।
बहरहाल महेंद्र सिंह धोनी पहले झारखंड के क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। इसको लेकर झारखंडवासियों में खुशी है। वहां के कई लोगों ने कहा कि इससे झारखंड के खिलाड़ियों का हौसला और बुलंद हुआ है। झारखंड से अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी निकलते रहे हैं लेकिन श्री धोनी झारखंड के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें खेल रत्न से नवाजा जायेगा। महेंद्र सिंह धोनी को बहुत-बहुत बधाई। टीम इंडिया के वन डे और ट्वेंटी 20 टीम के कप्तान धोनी को पिछले साल हुए ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

1 comment:

Udan Tashtari said...

धोनी को बधाई.