
इसकी खबर मिलते हीं रांची में उनके प्रशंसको ने जमकर खुशियां मनाई और मिठाईयां बांटी और पटाखे जलाये। धोनी ने अपनी सगाई और शादी बडे हीं गुपचुप और सादगी तरीके से की। बताया जाता है कि धोनी शनिवार को गुपचुप ढंग से रांची से देहरादून पहुंचे और सगाई की रस्म अदा की गई। सगाई में धोनी के माता -पिता के साथ हीं साक्षी के माता-पिता और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। इस विवाह को गोपनीय बनाने के लिये पुलिस के नेटवर्क का भी सहारा लिया। धोनी की जिस जगह पर शादी हुई वह जगह देहरादून शहर से लगभग 25 किमी दूर जंगल से घिरे विश्रांति रिज़ॉर्ट में हुई। यहां सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम थे।
विवाह में दोनों परिवारों के अलावा करीबी रिश्तेदार और नजदीकी दोस्त ही बुलाए गए। उनके शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के हरभजन सिंह, आशिष नेहरा, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, पीयुष चावला बधाई देने पहुंचे। साथ हीं सबसे स्पेशल अपीयरेंस दी बॉलिवुड स्टार जॉन अब्राहम और कोरियोग्राफर फाराह खान ने। चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक और बीसीसीआई के सेक्रेटरी एन .श्रीनिवासन के अलावा बीसीसीआई प्रेजिडेंट शशांक मनोहर भी शादी में पहुंचे।
धोनी और साक्षी रांची के श्यामली स्थित डीएवी में साथ में पढ़ते थे। दोनों बचपन से ही एक - दूसरे के दोस्त रहे हैं। दोनो के पिता यहीं नौकरी भी करते साथ साथ करते थे। रिटायरमेंट के बाद साक्षा के पिता वापस देहरादून में जाकर बस गये। बहरहाल शादी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम थे।
No comments:
Post a Comment