Thursday, July 1, 2010

सीईओ उदय शंकर के नेतृत्व में स्टार प्लस की लोकप्रियता देश-विदेश में सर्वोच्च स्थान पर

हिंदी मनोरंजन चैनलों की दुनियां में स्टार प्लस ने धूम मचा दी है। नंबर वन की पॉजिशन पर स्टार प्लस एक बार फिर मजबूती से पहुंच गया है। चैनल का लोगो का रंग भी बदल गया है। नया लोगो रूबी रेड रंग का है, जिसने चैनल के लूक मे चार चांद लगा दिया। स्टार प्लस के चार शो प्रतिज्ञा, बिदाई, ये रिश्ता क्या कहलाता है और तेरे लिये जैसे सिरीयल की लोकप्रियता लगातार बढती जा रही है।

स्टार प्लस समेत स्टार ग्रूप की लोकप्रियता में लगातार हो रहे इजाफा के पीछे स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर के अथक मेहनत और शानदार आइडिया का कमाल है। मीडिया और टीवी जगत में वे एक ऐसा नाम है जो स्क्रिन पर कभी-कभार हीं आयें होंगे लेकिन इस नाम से पूरा देश परिचित है। उदय जी के काम करने की क्षमता को सभी लोग सलाम करते हैं। आज वे एशिया के एक हस्ती हैं। यानी वे स्टार ग्रुप के सीईओ हैं। इतने बड़े पद पर रहते हुए भी उनमें अंहकार नाम मात्र को भी नहीं है। वे एशिया के एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने कैरियर की शुरूआत बतौर एक पत्रकार के रूप में शुरू की। और पत्रकारिता की दुनिया में वे सर्वोच्च स्थान पर पहुंचे।

उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत टाईम्स ऑफ इंडिया से बतौर रिपोर्टर की। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड. कर कभी नहीं देखा। सहारा चैनल शुरू होने से पहले वे वहां थे लेकिन इसी बीच उन्हें एक चुनौती मिली आजतक से। आजतक को ऐसे संपादक की जरूरत थी जो 24 घंटे का चैनल लॉच कर सके। इसके लिये बड़ी रकम दाव पर लगने वाली थी। जिस समय आज तक लॉच होना था उस समय के लिये कोई तैयार नहीं था। ऐसे में उदय शंकर ने कमान संभाला और अपनी गुणवता और क्षमता के बल आजतक चैनल को न सिर्फ स्थापित किया बल्कि नंबर वन के स्थान पर ले गये। इसके बाद वे स्टार न्यूज के संपादक बने और स्टार न्यूज को सर्वोच्च स्थान पर ले गये।
पत्रकारिता की दुनिया में उनका नाम बड़े हीं सम्मान के साथ लिया जाता है। पत्रकारिता के बाद टीवी मनोरंजन की दुनियां में वे अपना स्थान बनाये। और अब मनोरंजन वर्ल्ड में भी उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाने लगा है।

स्टार इंडिया के सीईओ बनने के बाद उदय जी के लिये मनोरंजन का क्षेत्र एक चुनौती भरा काम था। एक समय था जब टीवी की दुनिया में स्टार प्लस की धूम थी फिर नया चैनल कलर्स ने बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की। लेकिन आज उदय जी के शानदार नेतृत्व में स्टार प्लस ने एक बार फिर देश में धूम मचा दी है। स्टार प्लस के कई सिरियल लोगों को जुबान पर हैं। घर-दफ्तर, बस-ट्रैन हर जगह लोगों को स्टार प्लस पर आये सिरियल की चर्चा सुनने को मिल जायेगा। स्टार प्लस ने सभी को पीछे छोड़ते हुए एक फिर रफ्तार पकड़ ली है।

No comments: