Wednesday, May 14, 2008

यदि भाजपा आलाकमान राजकिशोर को झारखंड में आगे लाना चाहते है तो यह सही कदम है। यह काफी पहले हो जाना चाहिये था।

उदय रवानी ( अध्यक्ष, झारखंड जंगल बचाओ संगठन)
मैं अपना पक्ष रखना चाहता हूं। मैं झारखंड का ही रहने वाला हूं। और जो लोग भी झारखंड के होंगे वे निश्चित रुप से राजकिशोर महतो के नाम से परिचित होंगे। मेरा राजकिशोर महतो से सीधा कोई परिचय नहीं लेकिन मैं जानता हूं कि जितनी क्षमता राजकिशोर महतो में है उतना महत्व उन्हें भाजपा में नहीं दिया गया। ये बातें झारखंड के हर लोग जानते हैं। लेकिन यदि अब प्रधानमंत्री पद के दावेदार लाल कृष्ण आडवाणी उन्हें कोई महत्वपूर्ण भूमिका में लाते हैं तो श्री महतो के साथ साथ भाजपा को भी लाभ होगा।
राजकिशोर महतो का वर्चस्व पूरे झारखंड में हैं। राजनीति में जातीय समीकरण को देखे तो वे कुर्मी समाज से आते हैं जिनकी संख्य राज्य में लगभग 23 से 26 प्रतिशत है। इनके पिता को झारखंड का भीष्मपितामाह कहा जाता है। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी। उन्होने आंदोलन को इस स्थिति तक पहुंचा दिया था जहां से अलग राज्य गठन के अलाव केन्द्र सरकार पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था। इनमें संगठनात्मक क्षमता भी बहुत है।

मैं आपको बताऊं कि जब झारखंड राज्य के सवाल पर झारखंड मु्क्ति मोर्चा 9 अगस्त 1992 को झामुमो दो भागों में बंट गया था- पहला, झमुमो(सोरेन) और दूसरा झामुमो(मार्डी)। दोनो हीं खेमो में नौ-नौ विधायक थे। इससे भी इनकी राजनीतिक ताकत का एहसास साफ हो जाता है। मार्डी गुट के मुख्य कर्ताधर्ता राजकिशोर महतो ही थे। बाद में झारखंड राज्य को लेकर राजनीति समीकरण बदलते रहे। वे समता पार्टी में इसलिए शामिल हो गये क्योंकि एनडीए के संयोजक जॉर्ज फर्णाडीस ने उनसे वादा किया था कि अलग झारखंड के मसले पर ठोस काम होगा। नीतीश कुमार भी अलग राज्य का समर्थन कर रहे थे। श्री महतो को समता पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।

बहरहाल भाजपा ने राजकिशोर महतो को अपने साथ भले ही जोड़ लिया है लेकिन उनका इस्तेमाल भाजपा नहीं के बराबर कर रही है। श्री महतो एक ऐसे नेता है जो किसी पार्टी के बल पर नहीं बल्कि अपने दम पर पूरे राज्य में ट्रेड यूनियन चलाते हैं। लाखों श्रमिक उनके यूनियन के सदस्य हैं। श्री महतो 1992 से लगातार अपने यूनियन के अध्य़क्ष हैं। शायद भाजपा नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक और उनकी राजनीतिक ताकत का पता जरुर लगाया होगा तभी भाजपा के केन्द्रीय टीम राजकिशोर महतो को महत्वपूर्ण भूमिका देने पर विचार कर रही है।

1 comment:

Rajesh Roshan said...

i hv made a blog to show the or write something about Jharkhand. Please have a look and if possible contact me over rajroshan@gmail.com coz ur mail id does not show on ur profile page.

knowthejharkhand.blogspot.com