Wednesday, January 28, 2009

मूलवासियों के बेहतर भविष्य के लिये राज्यभर में आंदोलन होगा - शैलेंद्र महतो

झारखंड के नेता और पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और सालखन मुर्मू ने "झारखंड आदिवासी मूलवासी मोर्चा" के गठन का ऐलान किया है। श्री महतो ने कहा कि अलग राज्य बनने के बावजूद झारखंड के मूल वासिंयों के साथ न्याय नहीं हुआ। श्री महतो ने कहा कि विकास के नाम पर विनाश ही हो रहा है झारखंड में। विकास के अलावा डोमिसाइल और विस्थापन के मुद्दे पर आंदोलन छेड़ा जायेगा। श्री महतो और श्री मुर्मू की मुलाकात श्री मुर्मू के निवास पर हुई। दोनो ही नेताओं ने कहा कि झारखंड गठन का सपना चूर-चूर हो गया। भूमि पूत्रों के साथ न्यया नहीं हो रहा है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि चतुर्थ वर्ग की नौकरियां भी नहीं दी जा रही है।

श्री महतो ने कहा कि मूल वासियों के हक की लड़ाई तेज की जायेगी। इसके लिये राज्य भर में आंदोलन छेड़े जायेंगे। दोनो नेताओं ने कहा कि राज्य के गठन के बाद जितने भी मुख्यमंत्री हुए उन्होंने ने कभी भी झारखंड के विकास की परवाह नहीं की। यहां तक की बुनियादी मुद्दे की ओर भी ध्यान नहीं दिया। श्री महतो और श्री मुर्मू दोनो हीं नेताओं ने कहा कि मूलवासियों को लेकर जल्द ही राज्यभर में आंदोलन छेड़ा जायेगा।