Sunday, November 15, 2009

सिंद्री विधान सभा क्षेत्र में राजकिशोर महतो का पलड़ा भारी

झारखंड में चुनावी महौल धीरे धीरे गरमाता जा रहा है। राजकिशोर महतो, आंनद महतो, हाफिजुद्दीन अंसारी, फूलचंद मंडल और दुर्योधन चौधरी – ये पांच मुख्य उम्मीदवार है जो धनबाद जिले के सिंद्री विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड रहे हैं। राजकिशोर महतो निर्वतमान विधायक हैं और इस बार भी बीजेपी के उम्मीदवार हैं। आंनद महतो मार्क्सवासदी समन्यवय समिति(मासस) के उम्मीदवार हैं। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हाफीजुद्दीन अंसारी है। झारखंड विकास मोर्चा(झाविमो) ने फूलचंद मंडल को खड़ा किया है। और दुर्योधन चौधरी झारखंड मु्क्ति मोर्चा के उम्मीदवार हैं। इस सिंद्री विधान सभा सीट पर राजकिशोर महतो का पलडा भारी दिख रहा है। एक बारगी सभी उम्मीदवारों के प्रोफाइल पर नजर -

फूलचंद मंडल(झाविमो) – श्री मंडल सिंद्री विधान सभा से पहले विधायक बन चुके हैं लेकिन उस समय वे भाजपा में थे। झाविमों के श्री मंडल को विश्वास है कि वे चुनाव जीत जायेगें लेकिन वर्तामान में मतदाता का रूख उनकी ओर नहीं दिखता।

हफीजुद्दीन अंसारी(समाजवादी पार्टी) – सिद्री विधान सभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। अंसारी साहेब को पिछली बार जबरदस्त मत मिला था। इसलिये वे मुस्लिम मतदाताओं और सपा वोटों के भरोसे वे चुनाव मैदान में उतरे हैं। हालांकि सपा का कोई खास जनाधार यहां नहीं है।

दुर्योंधन चौधरी(झामुमो) – दुर्योधन चौधरी को भरोसा है कि झामुमो के दम पर वे चुनाव जीत जायेगे। श्री चौधरी व्यवसायी है। इन्हें लगता है कि मुख्य राजनीतिक दलों में से एक मात्र अगड़ी जाति के हैं और झामुमो के वोट मिलाकर वे जीत जायेगें।

आंनद महतो(मासस) - आंनद महतो सिंद्री क्षेत्र के एक ताकतवर नेता हैं। कुर्मी जाति के है और सिंद्री विधान सभा क्षेत्र में कुर्मी जाति का सर्वाधिक वोट हैं। वे यहां से चुनाव जीत चुके हैं। पिछली बार इन्हें बीजेपी के राज किशोर महतो ने हराया था।

राजकिशोर महतो(बीजेपी) – श्री महतो को उम्मीद है कि वे इस बार भी चुनाव जीत जायेगें। मतदाता उनके काम के आधार पर उन्हें मत जरूर देंगे। श्री महतो कुर्मी जाती के हैं और इस विधान सभा क्षेत्र में सबसे अधिक कुर्मी मतदाता हैं। उन्हें भरोसा है कि उन्हें हर वर्ग का वोट मिलेगा। मुस्लिम मतदाता भी उन्हें वोट करेगे। मासस के आंनद महतो उनका वोट नहीं काट पायेंगे। पिछले चुनाव में भी आंनद महतो को हराये थे।

सिंद्री विधान सभा क्षेत्र के इन पांचो उम्मीदवार पर नजर डाले तो बीजेपी उम्मीदवार राजकिशोर महतो के सामने और कोई उम्मीदवार कही नहीं ठहरते। चाहे जनमानस आधार का मामला हो या शिक्षा का या राज्य के विकास में भूमिका निभाने का या आर्थिक दूरदृष्टि का। राजकिशोर महतो की छवि साफ सुथरी है। ये ऐसे नेता हैं जिनका जनाधार राज्य भर में होने के साथ साथ काफी पढे-लिखे हैं। इसलिये सिंद्री की जनता को यह लगता है कि यदि राजकिशोर महतो जीतते है तो क्षेत्र का विकास चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

चुनाव में किसकी हार होती है या किसकी जीत यह तो चुनाव परिणाम के बाद हीं मालूम चल पायेगा।

No comments: