Wednesday, August 29, 2012

दो-दो सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनेंगे बिहार में।


केंद्र सरकार ने बिहार में दो-दो केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिये हरी झंडी दे दी है। ये विश्व-विद्यालय बिहार के गया और मोतिहारी जिले में बनाया जायेगा। और दोनो हीं विश्व विद्यालय के लिये 120-120 करोड़ रूपये आवंटित किये जायेंगे।

 
उल्लेखनीय है कि बिहार में केंद्रीय विश्व विद्यालय खोलने के लेकर केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और राज्य के मुख्यमंत्री के बीच मतभेद थे। कपिल सिब्बल पटना या गया जिले में केंद्रीय विश्व विद्यालय बनाना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के तमाम नेता इस पक्ष में थे कि केंद्रीय विश्व विद्यालय मोतीहारी में स्थापित किया जाये। यहीं के चंपारण से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ आगाज किया था।

 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह भी मानना है कि इससे बिहार में समान रूप से विकास हो सकेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री सिब्बल का तर्क यह था कि केंद्रीय विश्व विद्यलाय बनने जा रहा है इसलिये जगह ऐसी जगह हो जो एयरपोर्ट, रेल और हाइवे सड़क से जुड़ी है।

 
बहरहाल कपिल सिब्बल ने ठोस कदम उठाते हुए यह तय किया कि बिहार में दो केंद्रीय विश्व विद्यलाय बनायें जायेंगे। इससे बिहार में पढाई का एक नया वातावरण बनेगा।

No comments: