Wednesday, August 15, 2012

स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर के नेतृत्व में नये भारत का उदय।

स्टार प्लस पर दिखाये जाने वाले कार्यक्रम सत्यमेव जयतेने भारत में एक साइलेंट क्रांति का आगाज कर दिया है। इस कार्यक्रम ने देश के हर नागरिक को अपने कर्तव्य के प्रति जागरुक होने का अहसास दिलाया। इसका इतना अधिक प्रभाव पड़ा कि देश के इतिहास में पहली बार, किसी धारावाहिक पर, प्रधानमंत्री से लेकर एक आम आदमी तक चर्चा करते दिखे। इसके लिये स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर और फिल्म स्टार आमिर खान धन्यवाद के हकदार हैं।

आमिर खान पर्दे के एक बड़े नाम हैं। उन्हें हर लोग जानता है। इनसे हम आप सब वाकिब हैं। लेकिन हम आपको ऐसे हस्ती के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर इस कार्यक्रम की सफलता की स्क्रिप्ट लिखी और योजना बनाई। उन्होंने लोगों को देश और समाज की एकता और संपन्नता पर विचार करने के लिये मजबूर कर दिया। वे हैं स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर।

सत्यमेव जयते को कैसे सफल बनाया उदय शंकर ने - टेलीविजन की दुनिया दो हिस्सों में बंटी हुई है पहला समाचार और दूसरा मनोरंजन। और दोनो हीं दुनिया में आज उदय शंकर से बड़ा कोई नाम नहीं है। उदय शंकर आज स्टार इंडिया के सीईओ हैं। इससे पहले वे सफल पत्रकार रह चुके हैं। उनकी पत्रकारिता की सफलता पर चर्चा से पहले हम यह जानेंगे कि उन्होंने सत्यमेव जयते को इतना अधिक लोकप्रिये कैसे बना दिया। फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के एंकरिंग में कौन बनेगा करोड़पतिजैसा लोकप्रिय कार्यक्रम भी सत्यमेव जयते की लोकप्रियता के सामने काफी छोटा दिखने लगा। एक नजर स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर के दूरदृष्टि पर -

1. वे हमेशा देश और समाज को सही दिशा में ले जाने के लिये प्रयत्नशील रहे।
2. उन्होंने सत्यमेव जयते के विषय को चयन करने में, काफी मेहनत की और सकारात्मक दृष्टि अपनाया।
3. देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर आधारित सत्यमेव जयते को, स्टार इंडिया के स्टार प्लस समेत आधा दर्जन से उपर चैनल्स में दिखाने की रही झंडी दी।
4. इतना हीं नहीं अपने लोकप्रिय धारावाहिक सत्यमेव जयते को आमदनी का जरिया नहीं बनाया। उन्होंने विषय के महत्व को अधिक महत्व दिया।
5. देश और समाज को जोड़ने वाले इस कार्यक्रम को उन्होंने दूरदर्शन पर भी दिखाने की हरी झंडी दी। दूर्रदर्शन पर जो सत्यमेव जयते दिखाये गये उसका कॉमर्शियल लाभ भी स्टार इंडिया ने नहीं लिया बल्कि वह लाभ दूरदर्शन के खाते में गया।
6. बताया जाता है कि दूरदर्शन पर बिना कॉमर्शियल लाभ के दिखाने के पीछे उदय शंकर की सोच बेहद सकारात्म थी। वे चाहते थे कि देश और समाज को जोड़ने वाले इस कार्यक्रम को पूरा देश देखे। इसलिये उन्होंने कॉमर्शियल की परवाह नहीं की। उनका यह फैसला अदम्य साहस भरा था। शायद हीं किसी कंपनी का सीईओ ऐसा फैसला कर सके।
7. सफल पत्रकार रहे उदय शंकर ने मनोरंजन टीवी दुनिया की परिभाषा हीं बदल दी। उन्होंने यह कर दिखाया कि मनोरंजन की दुनिया में भी रहकर देश और समाज को आगे बढाने के लिये बहुत कुछ किया जा सकता है बर्शते सही सोच और नजरिया हो। सत्यमेव जयते इसका सबसे ताजा और बड़ा उदाहरण है।

स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने बतौर रिपोर्टर अपनी कैरियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वे न्यूज चैनल आजतक और स्टार न्यूज को हेड कर चुके हैं। इसके एडिटर-इन-चीफ रह चुके हैं। बहरहाल उनके नेतृत्व में सत्यमेव जयतेने देश और समाज को उस सच्चाई से रूबरू कराया जिसे काला सच मानकर देश की आधी आबादी ने अपने सीने में दबा रखा था लेकिन सत्यमेव जयते के प्रसारण के बाद लोग देश और समाज में फैली बुराईयों को दूर करने और एक स्वस्थ्य भारत बनाने के लिये खुलकर सामने आने लगे हैं।

बहरहाल, स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने एक स्वस्थ्य भारत बनाने की ओर ठोस कदम के साथ आगाज कर दिया है। आप कह सकते हैं कि बंदे में है दम, बंदे मातरम्।

No comments: