Wednesday, May 14, 2008

यदि भाजपा आलाकमान राजकिशोर को झारखंड में आगे लाना चाहते है तो यह सही कदम है। यह काफी पहले हो जाना चाहिये था।

उदय रवानी ( अध्यक्ष, झारखंड जंगल बचाओ संगठन)
मैं अपना पक्ष रखना चाहता हूं। मैं झारखंड का ही रहने वाला हूं। और जो लोग भी झारखंड के होंगे वे निश्चित रुप से राजकिशोर महतो के नाम से परिचित होंगे। मेरा राजकिशोर महतो से सीधा कोई परिचय नहीं लेकिन मैं जानता हूं कि जितनी क्षमता राजकिशोर महतो में है उतना महत्व उन्हें भाजपा में नहीं दिया गया। ये बातें झारखंड के हर लोग जानते हैं। लेकिन यदि अब प्रधानमंत्री पद के दावेदार लाल कृष्ण आडवाणी उन्हें कोई महत्वपूर्ण भूमिका में लाते हैं तो श्री महतो के साथ साथ भाजपा को भी लाभ होगा।
राजकिशोर महतो का वर्चस्व पूरे झारखंड में हैं। राजनीति में जातीय समीकरण को देखे तो वे कुर्मी समाज से आते हैं जिनकी संख्य राज्य में लगभग 23 से 26 प्रतिशत है। इनके पिता को झारखंड का भीष्मपितामाह कहा जाता है। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी। उन्होने आंदोलन को इस स्थिति तक पहुंचा दिया था जहां से अलग राज्य गठन के अलाव केन्द्र सरकार पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था। इनमें संगठनात्मक क्षमता भी बहुत है।

मैं आपको बताऊं कि जब झारखंड राज्य के सवाल पर झारखंड मु्क्ति मोर्चा 9 अगस्त 1992 को झामुमो दो भागों में बंट गया था- पहला, झमुमो(सोरेन) और दूसरा झामुमो(मार्डी)। दोनो हीं खेमो में नौ-नौ विधायक थे। इससे भी इनकी राजनीतिक ताकत का एहसास साफ हो जाता है। मार्डी गुट के मुख्य कर्ताधर्ता राजकिशोर महतो ही थे। बाद में झारखंड राज्य को लेकर राजनीति समीकरण बदलते रहे। वे समता पार्टी में इसलिए शामिल हो गये क्योंकि एनडीए के संयोजक जॉर्ज फर्णाडीस ने उनसे वादा किया था कि अलग झारखंड के मसले पर ठोस काम होगा। नीतीश कुमार भी अलग राज्य का समर्थन कर रहे थे। श्री महतो को समता पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।

बहरहाल भाजपा ने राजकिशोर महतो को अपने साथ भले ही जोड़ लिया है लेकिन उनका इस्तेमाल भाजपा नहीं के बराबर कर रही है। श्री महतो एक ऐसे नेता है जो किसी पार्टी के बल पर नहीं बल्कि अपने दम पर पूरे राज्य में ट्रेड यूनियन चलाते हैं। लाखों श्रमिक उनके यूनियन के सदस्य हैं। श्री महतो 1992 से लगातार अपने यूनियन के अध्य़क्ष हैं। शायद भाजपा नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक और उनकी राजनीतिक ताकत का पता जरुर लगाया होगा तभी भाजपा के केन्द्रीय टीम राजकिशोर महतो को महत्वपूर्ण भूमिका देने पर विचार कर रही है।

Sunday, May 11, 2008

झारखंड भाजपा में राजकिशोर के अलावा और भी कई दिग्गज नेता हैं।

निर्मल तिवारी -
राजेश जी क्या आप मेरे विचार को प्रकाशित करेंगे। ऐसा इसलिए लिख रहां हूं क्योकि मैं आपकी बातों से पूरी तरह सहमत नहीं हूं। झारखंड में भाजपा का वर्चस्व रहा है। आज भी इसकी जडे मजबूत है। आज की तारीख में भले हीं एक भी भाजपा का सांसद नहीं है झारखंड से। इसका मतलब यह नहीं है कि झारखंड भाजपा में नेतृत्व की कमी है। यहां पर देश के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राम टहल चौधरी, कडिया मुंडा आदि कई नेता हैं। जो नेतृत्व दे रहे हैं झारखंड भाजपा को। झारखंड के पार्टी अध्यक्ष पशुपति नाथ सिंह भी है। ये लोग भाजपा के पुराने नेता हैं। इनका पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान है। आप इन्हें कम कर नहीं आंक सकते।
इसका मतलब यह नहीं हैं मैं राजकिशोर महतो को कमजोर बता रहा हूं। मैं आपके कई बातों से सहमत नहीं हूं यह अलग बात है। लेकिन इतना मानता हूं कि राजकिशोर महतो एक अच्छे नेता है। विद्वान भी हैं। देश के जाने माने इंजीनियरिंग कॉलेज ‘इंडियन स्कूल माइन्स’ से डिग्री लेने के बाद उन्होंने वकालत की, सरकारी वकील भी रहे। वकालत की दुनियां में शानदार नाम होने की वजह से उनका नाम जज के लिए सिफारिश किया गया था लेकिन उनके पिता विनोद बिहारी महतो के निधन के बाद उन्हें राजनीति में कदम रखना पड़ा।
हां इतना जरूर कह सकता हूं कि बाबूलाल मरांडी के भाजपा छोड़ने से जो नुकसान भाजपा को हुआ है वो पूरा हो सकता है श्री महतो के मार्फत। जहां तक मेरा व्यक्तिगत विचार है राजकिशोर जी के बारे में, तो मैं यह कह सकता हूं कि पार्टी संगठन में यदि राजकिशोर जी ठीक ठाक काम कर सकते हैं तो वे बतौर मंत्री बेहद अच्छे तरीके से काम कर सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है भाजपा आलाकमान लाल कृष्ण आडवाणी जी पूरी तरह राजकिशोर महतो के हाथों कमान नहीं देंगे। हां इतना मान सकता हूं कि उन्हें संसदीय चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे सकते हैं चाहे वह गिरिडीह हो या धनबाद या अन्य। ( निर्मल तिवारी, पूर्व छात्र, पी के राय कॉलेज)

Wednesday, May 7, 2008

झारखंड में भाजपा को मजबूत करने के लिए राजकिशोर पर आलाकमान की नजर

दुनिया भर में कोयला के लिए मशहूर धनबाद जिले में गर्मी के साथ साथ राजनीतिक तापमान अपने चरम पर हैं। लोकसभा के चुनाव में अभी एक साल बाकी है लेकिन अभी से हर राजनीतिक दल ने गुणा भाग करना शुरू कर दिया है। इस समय सबसे अधिक उलझन भाजपा में है कि झारखंड में ऐसे समीकरण बनाये जाये कि भाजपा उस स्थित में वापस लौट सके जब भाजपा को झारखंड में 14 संसदीय सीटों में से 12 सीटे मिला करती थी। आज की तारीख में एक भी नहीं है।
सिंद्री विधान सभा से भाजपा विधायक राजकिशोर महतो इन दिनो काफी चर्चित हैं झारखंड और दिल्ली भाजपा में। दिल्ली के 11 अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय सूत्रों के अनुसार झारखंड में श्री महतो को महत्वपूर्ण भूमिका देने की तैयारी हो रही है। आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी राज किशोर महतो को मुख्य चुनाव प्रचारकों में से एक और लोक सभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवर बना सकते हैं।
श्री महतो के बारे में जो चर्चाएं हुई और जो खबरे छन कर आ रही हैं उसके अनुसार उनके पक्ष में कई बाते सकारात्मक हैं जो एक बेहतर उम्मीदवार के लिए माना जाता है – 1. श्री महतो की छवि साफ सुथरी है । काफी पढे लिखे हैं और एक अच्छे एडवोकेट भी हैं। 2. श्री महतो का पूरे झारखंड इलाके में अच्छा प्रभाव है न सिर्फ महतो समाज में बल्कि आदिवासी और अन्य समाज में भी। 3.एक अच्छे राजनीतिज्ञ भी माने जाते हैं। झामुमो के बेनर तले वे गिरिडीह से सांसद भी रह चुके हैं। 4. भाजपा में आने के बाद वे कभी किसी विवाद में नहीं रहे.। उनकी एक मांग थी कि झारखंड राज्य का गठन हो। और इसके लिए वे दबाव बनाते रहे। इसके अलावा उन्होंने कभी भी कुछ नहीं कहा।
बहरहाल यह भी बताया गया कि केन्द्रीय भाजपा और राज्य स्तरीय पार्टी का एक बड़ा वर्ग श्री महतो को धनबाद से चुनाव लड़वाने की तैयारी कर रहे है। इस मामले में श्री महतो से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। तर्क दिया गया कि भाजपा में श्री महतो एक ऐसे उम्मीदवार होगें जो धनबाद के कांग्रेस सांसद ददई दुबे को आसानी से हरा सकते हैं.

Thursday, April 17, 2008

सभ्यता और संस्कृति के रक्षक भी है मुकेश अंबानी

आईपीएल के मैच धूमधड़ाके शुरु होने से पहले मुकेश अंबानी ने अपनी टीम मुंबई इंडियन आईपीएल से जुडे खिलाडियों और अन्य लोगो को एक पार्टी दी। पार्टी की सबसे बड़ी खासियत थी सादगी और शालीनता। पार्टी में मुकेश अंबानी के परिवार सहित आये लोगो में कई महिलायें थी। लेकिन उन्हें देखकर लगा कि आज भी देश की संस्कृति और मान मर्यादा सुरक्षित है। पवित्र है। पश्चिम सभ्यता सार्वजनिक रुप से देश की सभ्यता को नहीं तोड़ पायेगी।
जिस प्रकार से आधुनिकता और स्वतंत्रता के नाम पर भड़कीली कपड़े पहनने का प्रचलन चल पड़ा है और टीवी के माध्यम से प्रचार हो रहा है उससे लगा था कि भारतीय समाज का पतन जल्द ही हो जायेगा। जो लोग जितने कम कपड़े पहन कर निकलते, लोग उसे आधुनिक मानने लगे थे। समाज को नेतृत्व देने वाले लोग जो करेंगे बाकि की जनता भी देर सबेरे उसी राह पर चल पड़ेगी। ऐसा हो भी रहा है।
मुकेश अंबानी के परिवार और उनके नेतृत्व में आये लोगो ने जिस शालिनता का परिचय दिया वह काबिले तारीफ है। क्योंकि मुकेश अंबानी ऐसे मुकाम पर हैं जो कुछ वह करेंगें उसे अपनाने वाल एक नया वर्ग तैयार होगा। कहा जाता है सही दिशा मिले तो पैसा कमाना कठीन नहीं है रोटी कपड़ा और मकान के लिए। लेकिन चरित्र निर्माण करना बहुत बड़ी बात है। आज मुकेश अंबानी दोनो का ही नेतृत्व कर रहें है। धन के मामले में मुकेश दुनियां के सर्वोच्च पंक्ति में है। यह सभी लोग जानते हैं। यह जानकर भी काफी खुशी हुई कि सभ्यता, संस्कृति, सादगी और शालीनता के मामले में भी मुकेश अंबानी दुनिया के सर्वोच्च पंक्ति में है।
इनके अलावा दर्जन भर के बड़े घराने हैं जो सादगी, शालीनता और संस्कृति को निभाने वाले हैं जिनमें टाट, बिड़ला परिवार भी शामिल है। अंबानी, टाटा और बिड़ला आदि परिवार के पार्टियों के विडियो क्लिप समय समय पर सामने आते रहने चाहिये ताकि सादगी, शालीनता और सभ्य तरीके से पहनावे को बढावा मिले। इससे समाज का विकास होना तय हैं। जो थोड़े लोग समाज में गंदगी फैला रहें हैं उनपर काबू पाया जा सकेगा।

Wednesday, April 9, 2008

यूपीए से नाता तोड़ सकती है झामुमो

झारखंड मु्क्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन इन दिनों खासे परेशान हैं क्योंकि उन्हें केन्द्र में मंत्री नहीं बनाया गया। नौबत यहां तक आ गई है कि झामुमो कभी भी यूपीए से अपना नाता तोड़ सकती है। विचार मंथन जारी है। हो सकता है कि झामुकी की 30 अप्रैल को होने वाली बैठक में कोई ठोस निर्णय ले लिया जाए।
झारखंड के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा कि आखिर शिबू सोरेन चाहते क्या हैं? पहले ये साफ करें। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने कहा है कि मंत्री बनाना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। यदि झामुमो समर्थन वापस लेना चाहता है तो ले ले इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
शिबू सोरेन को उम्मीद थी कि इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और झारखंड से मंत्री बनाया गया कांग्रेस के सांसद रामेश्वर उरांव को। रामेश्लर उरांव सांसद बनने से पहले आईपीएस अधिकारी थे। बतौर अधिकारी इनका शानदार रिकार्ड रहा है। ईमानदार और कर्मठ व्यक्तित्व के माने जाते हैं।
बहरहाल, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि शिबू सोरोन को केन्द्र में मंत्री बनाया जाना तय था लेकिन राज्य सभा के चुनाव में जिस तरह का रवैया रहा उसे ध्यान में रख कर हीं शिबू सोरेन को मंत्री नहीं बनाया गया। यह भी कहा जा रहा है कि रामेश्वर उरांव की छवि काफी साप सुथरी रही है। इस लिए कांगेस ने झारखंड में रामेश्लर उरांव को प्रमुखता से सामने लाने की कोशिश कर रही है ताकि कांग्रेस अपनी जड़ झारखंड में और मजबूत कर सके। झारखंड के लोग रामेश्वर उरांव को भविष्य का मुख्यमंत्री मान रहे हैं ताकि झारखंड का सही तरीके से विकास हो सके।

Monday, April 7, 2008

राहुल गांधी से घबरा गई है मायावती

कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी दलितों के घर जा कर भोजन करते हैं ये सब कुछ नाटक है। वे बाद में दिल्ली जाकर शुद्दिकरण करवाते हैं और विशेष साबून से नहाते हैं। ये कहना है उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का। ये सब उन्हें पता चला है सूत्रों के हवाले से।

दरअसल मायावती घबरा गयी हैं राहुल गांधी के प्रति उमड़ रहे लोगों की सहानुभूति से, वो भी दलित समाज के बीच। राहुल गांधी का दलित बस्ती में जाना, उनके घर सोना, उनके घर हीं भोजन करना और बच्चों को कंधों पर उठाकर खेलना ये सब कुछ मायावती को झकझोर कर रख दिया। मायावती को लगने लगा है कि राहुल गांधी बसपा के वोट बैंक में सेध लगा सकते हैं। राहुल के इस कदम को मायावती नाटक और वोट बैंक का खेल बता रहीं हैं।
यह सच है कि राहुल गांधी जो कुछ कर हैं उसके केन्द्र बिन्दु में आगामी लोक सभा चुनाव है। लेकिन राजनीति के लिए उन्होंने कोई मारकाट तो नहीं करवाया। उन्होंने जोड़ने का हीं काम किया है। इसके अलावा मंत्री पद ठुकरा कर राहुल ने जो वाहवाही लुटी है उससे भी मायावती घबरा गई हैं।

Tuesday, April 1, 2008

तनुश्री पर नाज है झारखंड को

झारखंड के मुख्यमंत्री मधु कोडा ने कहा कि मनसे नेता राज ठाकरे ने फिल्म हीरोईन तनुश्री दत्ता के खिलाफ काम न देने के मसले पर जो पत्र लिखा है फिल्म प्रोड्यूसर को। वह घृणित काम है। मुख्यमंत्री कोडा ने कहा है कि तनुश्री दत्ता पर झारखंड को नाज हैं। कला को किसी सीमा में बांधने की कोशिश न करे। मुंबई किसी की जागिर नहीं है। पूरा झारखंड तनुश्री के साथ है।

फिल्म कलाकार नाना पाटेकर ने एक फिल्म में गाने की शुटिंग के दौरान अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। तनुश्री ने गाने की स्टेप बदलने की मांग की ताकि नाना पाटेकर की छेड़छाड़ से वे बच सके। इसी पर विवाद हुआ। क्षेत्रीय वाद की मानसीकता से ग्रस्त नाना पाटेकर के बारे में यह भी सुनने को मिला कि वे तनुश्री के गाल को बार बार छू छा कर रहे थे। यह सब तनुश्री को अच्छा नहीं लगा। बस किसी बहाने तनुश्री को फिल्म से हटा कर राखी सांवत को फिल्म में जगह दे दी गई।

मराठी मानुष के नाम पर राज ठाकरे ने भी नाना पाटेकर का साथ देते हुये तनुश्री को काम न देने के लिये फिल्म प्रोड्यूसरों को पत्र लिख भेजा। प्रांतवाद को लेकर कभी उत्तर भारतीय पर हमला तो कभी मारवाड़ी और जैन समाज की महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ और हमला, तो कभी गुजराती मुंबई छोड़ो के नारे। ये सब कब तक चलेगा। सरकार कब देश को तोड़ने वाली ताकत के खिलाफ कारवाई करेगी?

यदि देश के दूसरे राज्यों में भी प्रांतवाद को लेकर मारकाट शुरु हो गई तो देश का क्या होगा? गुजराती, मारवाड़ी और पंजाबी यूपी, झारखंड और बिहार में भरे पड़े हैं। हां इनके अपेक्षा मराठियों की संख्या कम है लेकिन है। इन्हें कभी दिक्कत नहीं हुआ। आम नागरिक को हीं आगे आना पडे़गा देश की सुरक्षा में। क्योंकि आज की दुनियां में सरदार बल्लभ भाई पटेल नहीं हैं जिन्होंने आजादी के बाद प्रांतवाद और राजशाही पर रोक लगाकर देश को एकता के धागे में बांधा था।