Showing posts with label खेल. Show all posts
Showing posts with label खेल. Show all posts

Monday, August 4, 2008

धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, झारखंड में खुशियों की लहर

भारतीय क्रिकेट टीम(वनडे और 20-20) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न 2007 का पुरस्कार देने का एलान किया गया। उन्हें 29 अगस्त को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल यह पुरस्कार सौपेंगी। भारतीय खेल की दुनिया में यह सबसे बड़ा पुरस्कार है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें खेल रत्न से नवाजा जायेगा। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदूलकर को हीं यह पुरस्कार दिया गया है।
बहरहाल महेंद्र सिंह धोनी पहले झारखंड के क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। इसको लेकर झारखंडवासियों में खुशी है। वहां के कई लोगों ने कहा कि इससे झारखंड के खिलाड़ियों का हौसला और बुलंद हुआ है। झारखंड से अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी निकलते रहे हैं लेकिन श्री धोनी झारखंड के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें खेल रत्न से नवाजा जायेगा। महेंद्र सिंह धोनी को बहुत-बहुत बधाई। टीम इंडिया के वन डे और ट्वेंटी 20 टीम के कप्तान धोनी को पिछले साल हुए ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

Monday, June 30, 2008

झारखंड में विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने झारखंड की राजधानी रांची में विश्वस्तरीय स्टेडियम बनाने का एलान क्या है। 31.7 एकड़ जमीन पर शानदार स्टेडियम बनाया जायेगा। इससे झारखंड का नाम क्रिकेट की दुनिया से और मजबूत रूप से जुड जायेगा। रांची के महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनियां में जहां धाक जमायी है वहीं झारखंड का नाम भी विश्व स्तर पर रोशन किया है। महेंद्र सिंह पहले झारखंडी खिलाड़ी है जो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है।
झारखंड विश्व स्तरीय जगह है। यहां जो खनिज पदार्थ पाये जाते हैं वे विश्व स्तरीय है- इसमें कोयला, लोहा, अबरख, यूरेनियम, मिथेन आदि दर्जनों खनिज पदार्थ हैं जो विश्व स्तरीय है। जो भी बड़े कल-कारखाने हैं वो भी विश्व स्तरीय है इसमें टाटा और बोकारो इस्पात कारखाने का नाम मशहुर है।
यहां विश्व स्तरीय कई शिक्षा संस्थान है। इसमें धनबाद जिले का इंजीनियरिंग कॉलेज इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, रांची का बी आई टी मेसरा और जमशेदपुर स्थित एक्स एल आर आई स्कूल ऑफ बिजनस एडं ह्यूमन रिसोर्सेस (XLRI School of business and human resources) है।

प्रकृति ने झारखंड को मानवीय जीवन के उपयोग में आने वाले महत्वपूर्ण खनिज पदार्थो का भंडार बनाया है वहीं प्रकृतिक सौंदर्य का भी वरदान दिया गया है। यहां के लोग भी मानवीय हैं। गांव-शहर कहीं भी जाइये उनमें आपसी समरसता और देश भक्ति कूट कूट कर भरी है।

Tuesday, March 4, 2008

धोनी के गृह राज्य झारखंड में जश्न

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे फाइनल में नौ रनों से हरा कर कॉमनवेल्थ बैंक सीरिज़ पर कब्ज़ा कर लिया । तीन फाइनल मैच होने थे लेकिन लगातार दो जीत दर्ज कर भारत ने आस्ट्रेलिया के गुरुर को आस्ट्रेलिया में हीं चकनाचूर कर दिया। पहला फाइनल मैच भारत ने सिडनी में जीता और दूसरा आज ब्रिस्बेन में जीत दर्ज की। आज के मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 259 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 50 ओवरों में लक्ष्य पूरा नहीं कर सकी। उसके सभी खिलाड़ी आउट हो गये 249 रनों पर।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। झारखंड के रहने वाले धोनी ने दिखा दिया कि झारखंड के खनिजों में कितनी ताकत है। कोयले की इंधन से लोहे को गला कर इस्पात बनाने वाले राज्य झारखंड के खिलाड़ी धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने क्रिकेट प्रेमियों की झोली खुशियों से भर दिया है। इससे पहले भी 20-20 विश्व कप जीत कर धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने इतिहास रचा था और पूरी टीम को भारी वर्षा के बावजूद मुंबई में गरम जोशी के साथ स्वागत किया गया था। इस बार भी बीसीसीआई चेयरमैन शरद पवार ने पूरी टीम का जोरदार स्वागत दिल्ली में करने का ऐलान किया है और टीम को 10 करोड़ रुपये भी बतौर ईनाम देने की घोषणा की है। पहले उल्लेख किया गया सारे विश्वस्तरीय खनिज झारखंड में पाये जाते हैं। देश का एकमात्र राज्य है झारखंड जहां यूरेनियम पाया जाता है जिसका इस्तेमाल अगले विश्व कप में होगा।

पूरे देश के साथ साथ झारखंड में भी जश्न का माहौल है। लोग खुशियां मना रहे हैं। पटाखे छोड़े जा रहे है। लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे है। मानो होली से पहले हीं दिवाली और होली एक साथ मनाये जा रहे है। खुशियों के क्षण बहुत कम आते है। सभी लोगों को भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बधाई।
टीमें :- ऑस्ट्रेलिया टीम- रिकी पोंटिंग(कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन, जेम्स होप्स, माइकल क्लार्क, एंड्र्यू साइमंड्स, माइक हसी, ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन, स्टूअर्ट क्लार्क, नेथन ब्रेकन।
भारतीय टीम- महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, श्रीसंत, पीयूष चावाला।

Thursday, September 27, 2007

20-20 विश्व कप - जीत के वो क्षण

हम सभी जानते हैं कि खेल हार जीत का है। लेकिन जीत जीत ही होती है। 20-20 विश्व कप के फाइनल के दिन भारत के जीत के साथ ही विश्व के हर कोने में बसे भारतीयों ने जम कर खुशियां मनाई और मुंबई में जोरदार स्वागत हुआ खिलाड़ियों का। जीत की एक झलक -

ये वो क्षण है जब पूरे देश को एक बारगी लगा की कप गया हाथ से गया। जोगिंदर शर्मा की तीसरी गेंद पर पाकिस्तान के खिलाड़ी मिसबाह उल हक ने एक स्कूप लगाया। गेंद हवा में थी और करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की जान सांसत में, लेकिन फाइन लेग में इस गेंद को लपका भारत के तेज गेंदवाज श्रीसांत ने।




मिसबाह उल हक के आउट होते ही भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ इस तरह शुरुवाती खुशी की इजहार की।

जीत के साथ ही जोहानेसबर्ग गये शाहरुख खान ने तिरंगा लहराकर भारतीय खिलाडियों का अभिनंदन किया। शाहरुख मैच के दौरान लगातार भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढाते रहे।


20-20 विश्व कप के साथ भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी।

Monday, September 24, 2007

भारत बना विश्व विजेता

सबसे पहले देशवासियों को बधाई । भारत ने पहला 20-20 विश्व कप का ख़िताब जीता पाकिस्तान को हराकर। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 157 रन बनाये। इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 152 रन पर आउट हो गई। इस प्रकार एक शानदार और रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हरा दिया। सिर्फ़ 16 रन देकर तीन विकेट लेने वाले भारत के तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया जबकि पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया.विश्व कप जीतन पर पूरे देश में धूम है,जश्न का माहौल है। झारखंड सरकार ने महेंद्र सिंह धोनी को ‘झारखंड रत्न” से सम्मानित करने की घोषणा की है। य़ह सम्मान भारतीय टीम के कप्तान धोनी को झारखंड दिवस के मौके( 15 नवंबर) पर दिया जायेगा। “ चक दिया इंडिया ने"।

Tuesday, September 4, 2007

धोनी ने रिकॉर्ड की बराबरी की


झारखंड के लोगों के साथ साथ देशवासियों को भी महेंद्र सिंह धोनी से बड़ी उम्मीदें हैं कि पांचवे वन डे मैच की तरह छठे वनडे मैच में भी धोनी अपने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के माध्यम से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें वनडे मैच में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने छह बल्ल्बाजों को आउट कर भारतीय टीम के लिये एक नया उदाहरण पेश किया है। झारखंड के युबा खिलाड़ी धोनी बतौर विकेटकीपर छह विकट लेने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गये हैं और विश्व के आठवें। इससे पहले भारत की ओर से नयन मोंगिया ने पांच बल्लेबाजों को विकेट के पीछे लपका था।
धोनी के कमाल की विकेटकीपिंग के बारे में भारतीय टीम के कप्तान ने कहा कि धोनी कमाल के कैच पकड़ रहे थे और हम उम्मीद कर रहे थे कि सभी कैच धोनी के पास ही जायें। फील्डिंग में हो समस्याओं को लेकर धोनी ने कहा गेंद दिख रही थी लेकिन हवाओं की वजह से फील्डिंग में समस्या हो रही थी क्योंकि गेंदें काफी घूम रहीं थी।
बहरहाल, दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले 20-20 विव्श्रकप के लिए धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया है।