Tuesday, June 3, 2008

यूपीए के सभी घटक दल जल्द निर्णय करे नहीं तो कांग्रेस एकला चलेगी

झारखण्ड में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड के प्रभारी अजय माकन ने कहा कि वर्तमान मधुकोडा की सरकार से उसका कोई वास्ता नहीं है वे सिर्फ इसलिए समर्थन दे रहे हैं क्योंकि केन्द्र में सहयोग कर रहे सहयोगी दल यह सरकार चलाना चाहते हैं। हजारीबाग में कांग्रेस पार्टी ने एक रैली का आयोजन किया जिसमें अजय माकन के अलावा राज्य के सह प्रभारी अब्दुल मनान, अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु , केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव और विधायक मनोज यादव मौजूद थे।
कांग्रेस के इस रैली के बाद माना जा रहा है कि झारखंड में चुनाव कराने की भूमिका बनने लगी है। श्री माकन ने यह धमकी भी दी है कि यदि सहयोगी दल अगले चुनावी रणनीति पर अपना रूख जल्द नहीं साफ करेंगे तो कांग्रेस पार्टी एकला चलो की नीति पर आगे बढेगी। श्री माकन ने कहा कि बीते 6 साल तक भाजपा ने जो भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कुव्यवस्था को जन्म दिया वो आज तक जारी है।

बहरहाल, झारखंड की राजनीति में गरमाहट आने लगी है। कभी भी जोड तो़ड की नई घटना सामने आ सकती है। झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता प्रभात सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। केन्द्रीय और राज्य स्तरीय कांग्रेस पार्टी के नेता जो भी तय करेंगे वो सभी को स्वीकार्य है। झारखंड में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड के प्रभारी अजय माकन ने कहा कि वर्तमान मधुकोडा की सरकार से उसका कोई वास्ता नहीं है वे सिर्फ इसलिए समर्थन दे रहे हैं क्योंकि केन्द्र में सहयोग कर रहे सहयोगी दल यह सरकार चलाना चाहते हैं। हजारीबाग में कांग्रेस पार्टी ने एक रैली का आयोजन किया जिसमें अजय माकन के अलावा राज्य के सह प्रभारी अब्दुल मनान, अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु , केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव और विधायक मनोज यादव मौजूद थे।
कांग्रेस के इस रैली के बाद माना जा रहा है कि झारखंड में चुनाव कराने की भूमिका बनने लगी है। श्री माकन ने यह धमकी भी दी है कि यदि सहयोगी दल अगले चुनावी रणनीति पर अपना रूख जल्द नहीं साफ करेंगे तो कांग्रेस पार्टी एकला चलो की नीति पर आगे बढेगी। श्री माकन ने कहा कि बीते 6 साल तक भाजपा ने जो भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कुव्यवस्था को जन्म दिया वो आज तक जारी है।

बहरहाल, झारखंड की राजनीति में गरमाहट आने लगी है। कभी भी जोड तो़ड की नई घटना सामने आ सकती है। झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता प्रभात सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। केन्द्रीय और राज्य स्तरीय कांग्रेस पार्टी के नेता जो भी तय करेंगे वो सभी को स्वीकार्य है।

No comments: